भारत

Bharedi में सडक़ बनाने का शुभारंभ

Shantanu Roy
4 Aug 2024 11:46 AM GMT
Bharedi में सडक़ बनाने का शुभारंभ
x
Bhoranj. भोरंज। भोरंज विधानसभा क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाली सडक़ों का निर्माण किया जा रहा है, ताकि लोगों को अच्छी सडक़ों की सुविधा मिल सके। नई तकनीक से बनने वाली सडक़ों के कार्य को बृद्धिजीवी लोगों के सामने रखा जाए, ताकि इसका आम जनता को पता चले। इसी उद्देश्य को लेकर भरेड़ी में सडक़ के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। यह बात भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने भरेड़ी में नई तकनीक एफडीआर से बनने वाली बस्सी को तताहर सडक़ वाया चंदरूही सडक़ के निर्माण का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सडक़ें क्षेत्र के विकास की भाग्य रेखाएं मानी जाती हैं।


इसी उद्देश्य को लेकर हिमाचल प्रदेश में करीब 450 किलोमीटर सडक़ें एफडीआर आधुनिक तकनीक से बनेंगी। भोरंज विधानसभा Bhoranj Assembly क्षेत्र में भी दो सडक़ें बस्सी से तताहर वाया चंदरूही और बढ़ाहर से झनिक्कर सडक़ का कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि इस नई तकनीक से लोगों को भी जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस तकनीक से बनने वाली सडक़ें 15 से 20 साल तक खराब नहीं होंगी। अकसर देखने में आता कि सडक़ें पक्का होने के बाद उखडऩा शुरू होती हैं, लेकिन इन सडक़ों के निर्माण से लोगों को अच्छी सुविधा मिलेगी। उखडऩे वाली सामग्री को फेंका नहीं जाएगा।
Next Story