भारत

Una में 300 रुपए सेब, तो 200 रुपए प्रतिकिलो बिक रहा अनार

Shantanu Roy
29 July 2024 11:20 AM GMT
Una में 300 रुपए सेब, तो 200 रुपए प्रतिकिलो बिक रहा अनार
x
Una. ऊना। बीमार होने पर डाक्टर जहां मरीज को सेब व अनार खाने की सलाह देते है, लेकिन ऊना में सेब व अनार के दाम सुनकर ही मरीज के होश फाख्ता हो रहे है। ऊना में सेब व अनार के दाम इतने ज्यादा बढ़ गए है कि अगर कोई व्यक्ति दुकान पर जाकर इनका भाव पूछता है तो वह बिना खरीददारी किए ही वापिस जाने को मजबूर हो रहा है। दरअसल ऊना में इन दिनों सेब 300 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रहा है। वहीं अनार के दाम 200 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गए है। ऐसे में बीमार व्यक्ति के लिए सेब व अनार खाना अब पुराने दिनों की बात हो गई है। बताते चले कि सेब इन दिनों दिल्ली व नागपुर से आ रहा है। जहां पर व्यापारियों ने सेब को स्टोर कर रखा है। इसी के कारण सेब के दाम भारी भरकम बढ़ चुके है। हालांकि कुल्लू से भी सेब की सप्लाई पहुंचना शुरु हो गई है, लेकिन
कुल्लू का सेब अभी साइज में छोटा है।

लोग दिल्ली व नागपुर से आ रहे सेब को ही पसंद कर रहे है। ऊना में सेब इतना महंगा हो गया है कि लोग सेब ना खाने पर मजबूर हैं। इस समय सेब की 300 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक्री हो रही है। सेब महंगा होने के कारण लोग कम खरीद रहे हैं। वहीं, जो खरीद भी रहे हैं, तो वह आधा किलोग्राम या एक किलोग्राम ही खरीद रहे है। हालांकि सब्जी मंडी ऊना में सेब के थोक दाम 70 रुपए से 200 रुपए प्रतिकिलोग्राम है। अनार के दाम 120 से 160 रुपए प्रति किलोग्राम है। वहीं सब्जी मंडी संतोषगढ़ में सेब के दाम 100 रुपए व अनार के दाम 110 रुपए प्रति किलोग्राम है। सब्जी मंडी से बाहर निकलते ही सेब व अनार के दाम दोगुने हो रहे है। दुकानदार लोगों की जेब पर जमकर कैंची चला रहे है। ऊना में अधिकतर दुकानदारों व रेहड़ी वालों द्वारा रेट लिस्ट तक नहीं लगाई जा रही है। स्थानीय लोगों, सोहन लाल सैनी, अजय कुमार, संजीव कुमार, अशोक कुमार, शिव कुमार आदि ने कहा कि सेब व अनार के दाम आम आदमी की पहुंच से कोसों दूर हो गए है। सेब खरीदना अब आम आदमी के बस की बात नहीं रह गई है। ऊना बाजार में सेब 300 रुपए प्रतिकिलोग्राम के हिसाब से बिक रहा है। सेब खरीदने जाए तो उसके दाम सुनकर चक्कर आ रहे हैं।
Next Story