भारत
तीसरे चरण में हमीरपुर की 77 पंचायतों के 429 बूथों पर हो रहा मतदान
Shantanu Roy
30 May 2026 2:26 PM IST

x
Hamirpur. हमीरपुर। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण में जिला हमीरपुर की 77 ग्राम पंचायतों में शनिवार को मतदान हो रहा है। सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया आरंभ हुई तथा मतदाओं का मतदान केंद्रों पर पहुंचना आरंभ हो गया। बुजुर्गों में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। उम्रदराज बुजुर्ग अपने परिजनों सहित मतदान करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे।
बारिश के बावजूद मतदाता काफी संख्या में मतदान केंद्रों में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पहुंचे। इन पंचायतों में प्रधान एवं उपप्रधान के कुल 154 पदों और पंचायत सदस्यों के कुल 429 पदों के अलावा इनके अंतर्गत आने वाले जिला परिषद और बीडीसी वार्डों के लिए भी मतदान हो रहा है। तीसरे एवं अंतिम चरण में नादौन ब्लॉक की 20 पंचायतों में 110 बूथ बनाए गए हैं। बिझड़ी ब्लॉक की 15 पंचायतों में 87 बूथ, बमसन ब्लॉक की 8 पंचायतों में 42 बूथ, भोरंज ब्लॉक की 14 पंचायतों में 82 बूथ, हमीरपुर ब्लॉक की 12 पंचायतों में 66 बूथ और सुजानपुर ब्लॉक की आठ पंचायतों में 42 बूथ बनाए गए हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





