भारत

Himachal Pradesh में रेप के अधिकतर मामलों में जान-पहचान वाले ही अपराधी

Shantanu Roy
24 Aug 2024 10:05 AM GMT
Himachal Pradesh में रेप के अधिकतर मामलों में जान-पहचान वाले ही अपराधी
x
Palampur. पालमपुर। विकृत मानसिकता के लोग देवभूमि को कलंकित कर रहे हैं। प्रदेश में दर्ज किए जा रेप के मामले बता रहे हैं कि दुराचारियों को न रिश्तों की मर्यादा का ख्याल है न उम्र का। दुराचार करने वाले लोग जहां खून के रिश्तों की भी लाज नहीं रख रहे वहीं छह वर्ष से कम की अबोध बच्चियां और 50 साल की उम्र पार कर चुकी महिलाओं पर उनकी बुरी नजर रहती है। राष्ट्रीय स्तर पर जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 2022 में सामने आए दुराचार के 359 मामलों में से हैरानीजनक तौर पर 99 फीसदी में जान-पहचान वालों ने ही महिलाओं के दामन को दागदार कर दिया। इन 359 मामलों में से मात्र चार मामले ऐसे थे, जिनमें दुराचार का शिकार होने वाली महिला आरोपी को जानती नहीं थी। इन मामलों में एक अहम और चिंतनीय पहलु यह भी रहा कि 31 मामलों में तो दुराचारी खून के रिश्ते को ही भूल गए। आंकड़े बताते हैं कि साल 2022 में दुराचार के 359 मामलों में से 31 में आरोपी पीडि़ता के
परिवार से ही थे।


103 मामलों में पारिवारिक मित्रों, पड़ोसियों और साथी कर्मचारियों ने महिलाओं की इज्जत पर हाथ डाला। वहीं, 221 मामलों दोस्तों, ऑनलाइन दोस्तों ने दोस्ती को तार-तार किया। राष्ट्रीय स्तर पर भी यह आंकड़ा काफी चिंताजनक रहा और रेप के 31516 मामलों में 30454 मामलों में जानने वाले ही आरोपी निकले। 2022 में रेप के सबसे अधिक 5399 मामले राजस्थान में सामने आए। जबकि मध्य प्रदेश में 3029, उत्तर प्रदेश में 3690, महाराष्ट्र में 2904, हरियाणा में 1787 और दिल्ली में 1212 मामले सामने आए। दुराचारियों ने 50 साल की उम्र का पड़ाव पार कर चुकी महिलाओं को अपना शिकार बनाया, तो छह साल से कम उम्र की बच्चियों को भी दरिंदों ने नहीं बख्शा। आंकड़े बताते हैं कि 2022 में पेश आए दुराचार के 359 मामलों में छह साल से कम की दस बच्चियां दुराचारियों का शिकार बनी। छह से 12 साल तक की उम्र की 22, 12 से 16 साल तक की उम्र की 95, 16 से 18 साल तक उम्र की 96 यानी इनमें कुल 223 नाबालिग रही, जबकि 18 साल से उपर की 136 महिलाएं रेप का शिकार हुईं।
Next Story