भारत

Lok Sabha Chunav Results: हरियाणा में कांग्रेस पांच, भाजपा चार पर आगे, आप को एक पर बढ़त

jantaserishta.com
4 Jun 2024 11:49 AM IST
Lok Sabha Chunav Results: हरियाणा में कांग्रेस पांच, भाजपा चार पर आगे, आप को एक पर बढ़त
x
Lok Sabha Chunav Results: हरियाणा में 10 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव और एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों के अनुसार, लोकसभा के लिए कांग्रेस पांच सीटों पर, भाजपा चार पर और आप एक सीट पर आगे चल रही है।
कांग्रेस उम्मीदवार और तीन बार के सांसद दीपेंद्र हुड्डा 50,435 वोटों के साथ जाट बहुल रोहतक से 32,252 मतों से आगे चल रहे हैं। चार बार की सांसद कुमारी शैलजा 88,911 वोटों के साथ सिरसा (आरक्षित) से 36,518 वोटों से आगे चल रही हैं।
पहली बार मैदान में उतरे कांग्रेस के वरुण चौधरी 79,230 वोटों के साथ अंबाला (आरक्षित) से 22,907 वोटों से आगे चल रहे हैं। सतपाल ब्रह्मचारी 46,092 वोटों के साथ सोनीपत से 3,216 वोटों से आगे चल रहे हैं। अभिनय से राजनीति में आये राज बब्बर 69,351 वोटों के साथ गुरुग्राम से 25,898 मतों से अंतर से आगे हैं।
हिसार से भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह 24,707 वोटों के साथ 4,526 वोटों से आगे चल रहे हैं। करनाल से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 64,643 वोटों के साथ 11,148 वोटों से आगे चल रहे हैं। भिवानी-महेंद्रगढ़ से धर्मबीर सिंह 79,372 वोटों के साथ 7,580 वोटों से आगे चल रहे हैं। फरीदाबाद से मौजूदा सांसद कृष्ण पाल 34,115 वोटों के साथ 3,646 मतों से आगे चल रहे हैं।
कुरुक्षेत्र से आप के सुशील गुप्ता 17,285 वोटों के साथ 2,692 वोटों से आगे चल रहे हैं। आप हरियाणा में कांग्रेस के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ रही है। उसके खाते में कुरुक्षेत्र सीट आई है। करनाल विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 2,407 वोटों से आगे चल रहे हैं। सैनी को 9,760 वोट मिले जबकि कांग्रेस उम्मीदवार त्रिलोचन सिंह को दूसरे राउंड के बाद 7,353 वोट मिले। सैनी मार्च में खट्टर की जगह मुख्यमंत्री बने थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story