भारत
श्राद्ध कर्म के बाद स्नान करने गए एक ही परिवार के 4 लोग नदी में डूबे, परिवार में मातम पसरा
jantaserishta.com
26 Aug 2024 1:06 PM IST

x
तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया.
गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को श्राद्ध कर्म के मौके पर गंडक नदी में स्नान करने गए एक ही परिवार के चार लोग नदी में डूब गए। गंडक की तेज धार की वजह से सभी लोग अचानक लापता हो गए। इनकी तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है।
पुलिस के मुताबिक, यादोपुर के मटियारी गांव के निवासी नवलेश कुमार सिंह की माता का निधन हो गया था। आज उनका दशगात्र था। इसी मौके पर परिवार के सभी पुरुष सदस्य गंडक नदी में घाट पर मुंडन कराने के लिए पहुंचे थे। मुंडन कराने के बाद लोग गंडक नदी में स्नान करने के लिए उतरे। बताया जा रहा है कि स्नान करने के क्रम में सुजीत कुमार डूबने लगे। उन्हें बचाने के क्रम में परिवार के अन्य सदस्य भी तेज धार में चले गए और डूब गए। लापता हुए लोगों में सुजीत कुमार (18), सुमित कुमार (14), निखिल कुमार (19) और संजीव कुमार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय गोताखोरों ने लापता लोगों की तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।
गोपालगंज (सदर) एसडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि लापता चारों लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू टीम को लगाया गया है। एसडीआरएफ की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इधर, इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है। जबकि बैकुंठपुर के मुंजा गांव के समीप घाट पर भारी संख्या में लोग पहुंच गए हैं। पुलिस और जिला प्रशासन के लोग भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। बता दें कि बारिश के कारण बिहार की करीब सभी नदियां उफान पर हैं और सभी नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





