भारत

हद है! बकरी को घूरने को लेकर झगड़ा, पुलिस के भी उड़ गए होश

jantaserishta.com
26 Aug 2024 12:58 PM IST
हद है! बकरी को घूरने को लेकर झगड़ा, पुलिस के भी उड़ गए होश
x
सांकेतिक तस्वीर
मामला दर्ज.
जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां बकरी को घूरने को लेकर झगड़ा हो गया. जिसके चलते मारपीट भी हो गई और मामला थाने पहुंच गया. मामले में एक बुजुर्ग महिला ने एक युवक के खिलाफ थाने में FIR दर्ज करवाई है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूरा मामला रांझी थाना क्षेत्र का है. घटना 22 अगस्त को हुई. बताया जाता है कि एक 72 वर्षीय महिला खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर टहल रही थी. इस बीच उसकी नजर बाहर बंधी बकरी की तरफ गई तो देखा कि उसे एक युवक घूर रहा है.
बुजुर्ग महिला ने जब युवक से पूछा कि आखिर तुम मेरी बकरी क्यों घूर रहे हो? इस बात पर युवक बुजुर्ग महिला से उलझ गया और गाली देने लगा. वहीं, जब बुजुर्ग महिला ने विरोध किया तो युवक ने लाठी से उसकी पिटाई कर दी. जिससे बुजुर्ग महिला घायल हो गई.
बुजुर्ग महिला को पिटता देख उसकी नातिन बचाने दौड़ी आई. इस पर युवक ने उसकी नातिन को भी गाली दी और जान से मारने की धमकी देते चला गया. घायल बुजुर्ग महिला को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
बुजुर्ग महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही पुलिस उसकी तलाश भी कर रही है. हालांकि, अभी तक आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story