भारत
'दोनों की अस्थियां एकसाथ ही गंगा में विसर्जित कर देना'...पत्नी की मौत के बाद पति ने खत्म की जिंदगी
jantaserishta.com
11 Aug 2024 1:15 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
वीडियो भी बनाया.
Bareilly: पत्नी की मौत के बाद अवसाद में आए व्यक्ति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इससे पहले उसने वीडियो बनाकर कहा कि वह सुमन के बिना नहीं रह सकता। उसकी और सुमन की अस्थियां एकसाथ ही गंगा में विसर्जित कर देना। बारादरी के मोहल्ला संजयनगर में कबाड़ वाली गली में रहने वाले 42 वर्षीय मुरारी लाल उर्फ छन्नू यादव की पत्नी सुमन की जुलाई में मौत हो गई थी। इसके बाद से ही मुरारी अवसाद में रहने लगे।
न तो वह किसी से बात करते थे और न ही खाने-पीने का ध्यान देते थे। इसी बीच शुक्रवार शाम उन्होंने अपने कमरे में लगे पंखे में रस्सी बांधकर खुदकुशी कर। सूचना पर बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की तलाशी ली तो वहां उनका मोबाइल और एक सुसाइड नोट मिला। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
पुलिस ने मुरारी के मोबाइल की जांच की तो उसमें कई वीडियो मिले, तो उन्होंने खुदकुशी से पहले बनाए थे। वीडियो में मुरारी कह रहे हैं कि सुमन के बिना उन्हें अच्छा नहीं लग रहा है। 22 साल में वे लोग कभी अलग नहीं हुए और वह सुमन के बिना नहीं रह सकते। सुमन की बहुत याद आ रही है इसलिए मैं जा रहा हूं। मेरा अस्थि विसर्जन सुमन के साथ ही करना।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





