भारत

कॉफी शॉप के वॉशरूम में कैमरा, वॉशरूम के डस्टबिन में था छेद, घबराई महिला

jantaserishta.com
11 Aug 2024 12:58 PM IST
कॉफी शॉप के वॉशरूम में कैमरा, वॉशरूम के डस्टबिन में था छेद, घबराई महिला
x

सांकेतिक तस्वीर

मचा हड़कंप.
बेंगलुरु: बेंगलुरु के एक फेमस कॉफी आउटलेट के वॉशरूम में एक संदिग्ध मोबाइल कैमरा पाया गया है। जानकारी के मुताबिक वॉशरूम के डस्टबिन में मोबाइल कैमरा लगाया गया था और इसमें करीब दो घंटे की रिकॉर्डिंग भी थी। बीईएल रोड पर स्थित 'थर्ड वेव कॉफी' आउटलेट के वॉशरूम में कैमरा पाया गया है। आरोप है कि यहां काम करने वाले एक कर्मचारी ने ही यह हरकत की थी।
इन्स्टाग्राम पर 'गैंग्स ऑफ सिनेपुर' नाम के एक हैंडल पर स्टोरी पोस्ट करके इस घटना के बारे में बताया गया है। इस स्टोरी में कहा गया. मैं बेंगलुरु के थर्ड वेव कॉफी आउटलेट में गया था। यहां एक महिला को वॉशरूम में फोन मिला जिसे डस्टबिन में छिपाया गया था। इसमें दो घंटे की वीडियो रिकॉर्डिंग थी। इसका फेस शीट की तरफ किया गया था। इसे फ्लाइट मोड पर रखा गया था ताकि कोई शोर ना हो।
यूजर ने बताया कि इस कैमरे को इतने ध्यान से लगाया गया था कि केवल कैमरा ही दिख रहा था। डस्टबिन में एक छेद बनाकर कैमरे को निकाला गया था। तुरंत पता चल गया कि यहां काम करने वाले एक शख्स का ही मोबाइल फोन था। पुलिस को बुलाया गया और फिर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। उसने कहा, यह बहुत ही डराने वाली बात है।
फोन मिलने के बाद महिला ने कॉफी आउटलेट के स्टाफ को जानकारी दी। थर्ड वेव की तरफ से कहा गया है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए उसे खेद है। इस तरह के काम बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story