भारत
अवैध संबंध: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति का किया मर्डर, जानिए कैसे मारा
jantaserishta.com
25 April 2025 11:12 AM IST

x
फैली सनसनी.
रंगा रेड्डी: तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले के शादनगर विधानसभा क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की.
फारूकनगर मंडल निवासी यरुकली यदय्या और उसकी पत्नी मौनिका दोनों ही दिहाड़ी मजदूर थे. यदय्या शराब का आदी था और अक्सर घर में झगड़ा करता था. इसी दौरान मौनिका की पास के कॉटन मिल में काम करने के दौरान सब्जी सप्लाई करने वाले अशोक नाम के युवक से नजदीकियां बढ़ गईं.
मौनिका को डर था कि उसका पति उनके रिश्ते की सच्चाई उजागर कर देगा. इसलिए उसने अशोक के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली. 18 फरवरी को मौनिका ने यदय्या को यह बोलकर गुडूर गांव के बाहर ले गई कि रिश्तेदार के यहां दावत है. वहां तीनों ने मिलकर शराब पी.
शराब के नशे में जब यदय्या बेहोश हो गया तो मौनिका और अशोक ने मिलकर उसका गला रेत दिया. हत्या के बाद शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गए.
बाद में मौनिका खुद पुलिस के पास गई और पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने जांच के दौरान सच्चाई उजागर कर दी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





