भारत

अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, सेब के बगीचे में मिले 2185 पौधे

Shantanu Roy
25 May 2026 3:18 PM IST
अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, सेब के बगीचे में मिले 2185 पौधे
x
Shimla. शिमला। शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी और अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना नेरवा के तहत पुलिस टीम ने अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक नेरवा पुलिस की टीम गश्त और कानून-व्यवस्था ड्यूटी पर थी। इसी दौरान ग्राम डोखरा के पास एक सेब के बगीचे में अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने की सूचना मिली।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो करीब 20 बिस्वा भूमि में अफीम के कुल 2185 पौधे पाए गए। पुलिस टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 10 अफीम के पौधों को नमूने के तौर पर कब्जे में लिया। वहीं शेष 2175 पौधों को स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। उधर, एसएसपी शिमला गौरव सिंह का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। साथ ही संबंधित विभाग को भूमि की डिमार्केशन के लिए आवेदन भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद भूमि स्वामी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Next Story