भारत
13 बेड, एक ऑपरेशन थियेटर, एक निजी कमरा, एक लैब, और...अवैध अस्पताल पर छापा, 4 गिरफ्तार
jantaserishta.com
20 April 2023 5:31 PM IST

x
रजिस्ट्रेशन संबंधी कोई भी कानूनी दस्तावेज पेश नहीं कर सके।
गुरुग्राम (आईएएनएस)| हरियाणा के मुख्यमंत्री के फ्लाइंग स्क्वाड और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को गुरुग्राम के बजघेड़ा गांव में अवैध रूप से चल रहे एक अस्पताल पर छापा मारा। अस्पताल 'आनंद' चार व्यक्तियों द्वारा चलाया जा रहा था। अस्पताल में 13 बेड, एक ऑपरेशन थियेटर, सामान्य वार्ड, एक निजी कमरा, एक लैब, दवाएं और एक आपातकालीन कक्ष है।
पुलिस उपाधीक्षक इंद्रजीत यादव ने कहा, सीएम फ्लाइंग स्क्वाड को सूचना मिली थी कि गांव में अवैध रूप से एक निजी अस्पताल चलाया जा रहा है। टीम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर छापेमारी की।
डीएसपी ने कहा कि अस्पताल में मध्य प्रदेश के भिंड निवासी रामबीर, उत्तर प्रदेश निवासी विकास भारद्वाज, दिल्ली निवासी नंदकिशोर और झारखंड निवासी मंटू कुमार पांडेय मरीजों का इलाज करते मिले। वे मांगे जाने पर अस्पताल, लैब, ऑपरेशन थियेटर व मेडिकल स्टोर चलाने की अनुमति और रजिस्ट्रेशन संबंधी कोई भी कानूनी दस्तावेज पेश नहीं कर सके।
डिस्कॉम विभाग की टीम द्वारा अवैध अस्पताल में की गई छापेमारी के दौरान बिजली चोरी का भी पता चला है। उन्होंने कहा, बिजली विभाग द्वारा अवैध अस्पताल के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सीएम फ्लाइंग स्क्वायड की शिकायत के बाद बजघेड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





