
x
Solan. सोलन। जिला सोलन के मॉडल करियर सेंटर (जिला रोजगार कार्यालय) सोलन में 24 जून को 149 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि सोलन की एक निजी कंपनी में फील्डमैन, मार्केटिंग डेवलपमेंट ऑफिसर के पांच पद, हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र की कंपनी में वर्क इंटीग्रेटेड लर्निंग प्रोग्राम के द्वारा प्रोडक्शन एंड सर्विस के 100 पद और सोलन की कंपनी में कॉल सेंटी ऐजेंट (डे-एंड-नाइट शिफ्ट) के 44 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा एचएम, ग्रेजुएट व अंग्रेजी भाषा में निपुण व आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ईईएमआईएस में प्राप्त कर सकते हैं।
सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल ईईएमआईएस पर कैडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता संबंधी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्रों व दस्तावेजों सहित मॉडल कैरियर सेंटर सोलन में 24 जून को सुबह 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई भी यात्रा-भत्ता देय नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01792-227242 पर संपर्क कर सकते हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान पांवटा साहिब में 39 डिग्री दर्ज हुआ है। वहीं, जिला सिरमौर के मैदानी, मध्यम व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी की भी शुरुआत हो गई है, जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। हालांकि मौसम विभाग ने आगामी 26 जून तक मैदानी से लेकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें गिरने की संभावनाएं व्यक्त की हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





