भारत

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में आईईडी बरामद, VIDEO

jantaserishta.com
12 Jun 2023 11:55 AM IST
जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में आईईडी बरामद, VIDEO
x
श्रीनगर (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने सोमवार को एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का पता लगाया। अधिकारियों ने बताया कि हंदवाड़ा तहसील के भाटपोरा गांव में सोमवार सुबह बीएसएफ की एक रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) ने आईईडी का पता लगाया गया। आईईडी को एक सड़क पुलिया के नीचे छिपाया गया था। आईईडी के सटीक स्थान का पता लगाने के लिए एक ड्रोन को लगाया गया था।
अधिकारियों ने कहा, आईईडी को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। उल्लेखनीय है कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों के वाहनों और ऐसी सड़कों पर चलने वाले वीआईपी को लक्षित करने के लिए सड़कों और राजमार्गों पर आईईडी लगाए जाते हैं।
आतंकवादियों को इन आईईडी को ट्रिगर करने से रोकने के लिए, सड़कों और राजमार्गों को साफ करने और आतंकवादियों द्वारा लगाए गए किसी छिपे हुए विस्फोटक उपकरण का पता लगाने के लिए सुरक्षा बलों के आरओपी को सुबह होते ही बाहर भेजा जाता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story