भारत

आज भी याद है चार अप्रैल का वो विनाशकारी दिन

Shantanu Roy
4 April 2024 9:25 AM GMT
आज भी याद है चार अप्रैल का वो विनाशकारी दिन
x
कांगड़ा। चार अप्रैल, 1905 में कांगड़ा में आए विनाशकारी भूकंप के 119 वर्ष होने पर आपदा प्रबंधन के प्रति सभी को जागरूक करने हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल ने एक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। मॉकड्रिल के दौरान लोगों को भूकंप के प्रति जागरूक रहने व अपनी और दूसरों की सहायता के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर तमाम विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। एसडीएम कांगड़ा ने बताया कि इस ड्रिल के बाद एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी और आज की ड्रिल में जो कमियां रही होंगी या इस अभियान में आड़े आई होंगी, उन्हें दूर किया जाएगा।
Next Story