भारत

अनबन सुलझाने महिला को ले गए पति के दोस्त, बारी-बारी से किए रेप

Nil dhankar
11 May 2025 8:03 AM IST
अनबन सुलझाने महिला को ले गए पति के दोस्त, बारी-बारी से किए रेप
x
पढ़े पूरी खबर

बरेली। पति से चल रही अनबन के चलते एक महिला अपने मायके में रहने लगी। उसके पति के दो दोस्त उसके पास आए और उसका समझौता कराने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गए। उन्होंने उसे एक होटल के कमरे में बंधक बनाकर बारी-बारी से रेप कर उसकी वीडियो बना ली। जिसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण करने लगे। महिला की ओर से घटना की तहरीर थाना नवाबगंज में दी गई है।

बरेली के नवाबगंज थानाक्षेत्र के एक गांव की एक युवती का विवाह बिथरी चैनपुर थानाक्षेत्र के एक गांव के एक युवक के साथ हुआ था। एक साल पूर्व पति से हुए विवाद के बाद युवती अपने मायके में ही रह रही है। महिला का आरोप है कि इसी बीच बिथरी चैनपुर थानाक्षेत्र के कमुआ कला गांव निवासी उसके पति का दोस्त और ग्राम पल्ली म्यूढी थाना भुता क्षेत्र निवासी दोस्त के साथी ने उससे सम्पर्क कर कहा कि वह उन दोनों का समझौता करा देंगे।

आरोप है कि आठ नवम्बर 2024 को वह दोनों उसके मायके आए और उसे गांव के बाहर बुलाकर अपने साथ बरेली के एक होटल में ले गए। जहां उन दोनों ने उसे कमरे में बंधक बनाकर बारी-बारी से रेप किया। इस दौरान उन्होंने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। बाद में वह उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण करने लगे। जिससे परेशान होकर उसने अपने पति से मिलकर उसे इसकी जानकारी दी। शुक्रवार को महिला की ओर से घटना की तहरीर थाना नवाबगंज में दी गई है।

Next Story
null