भारत

पति, पत्‍नी और वो...एक को देनी पड़ी जान

jantaserishta.com
24 Jun 2025 8:10 AM IST
पति, पत्‍नी और वो...एक को देनी पड़ी जान
x
जानें स्टोरी.
रोहतक: हरियाणा के रोहतक जिले के डोभ गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने पत्नी और उसके प्रेमी से तंग आकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान मगन के रूप में हुई है. मृतक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाकर अपनी पत्नी दिव्या और उसके प्रेमी दीपक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. यह वीडियो उसने अपनी बहन को भेजा और फिर खेत में एक पेड़ से फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया.
वीडियो में मगन ने बताया कि उसकी पत्नी महाराष्ट्र पुलिस में कांस्टेबल दीपक से प्रेम संबंध में थी. दिव्या लंबे समय से महाराष्ट्र के एक होटल में काम कर रही थी. वहां से दीपक से उसका अफेयर शुरू हुआ. दोनों के होटल रूम में अश्लील डांस करते हुए वीडियो भी सामने आए हैं. मृतक ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने दीपक की प्रमोशन के लिए उस पर पांच लाख रुपये देने का दबाव डाला और वह रकम वसूल भी ली.
सबसे चौंकाने वाला आरोप यह है कि दिव्या अपने पति मगन पर उसके पिता की हत्या कर प्रॉपर्टी बेचने और मुंबई में सेटल होने का दबाव बना रही थी. मगर पिता की हत्या न कर पाने के चलते मगन ने आत्महत्या का फैसला लिया. परिजनों के अनुसार मगन ने कभी किसी को पत्नी के अवैध संबंधों के बारे में नहीं बताया.
घटना के बाद जब वीडियो सामने आया, तब पूरा मामला सामने आया है. पिता रणबीर ने बताया कि बेटे की आत्महत्या के पीछे दिव्या और उसके प्रेमी दीपक की प्रताड़ना जिम्मेदार है. मगन और दिव्या की मुलाकात टिकटॉक के जरिए हुई थी और उन्होंने 2019 में लव मैरिज की थी. उनका चार साल का एक बेटा है, जो दादा-दादी के पास रहता है. मगन Zomato में डिलीवरी का काम करता था और अपने पिता का इकलौता बेटा था.
वहीं, पुलिस ने परिजनों की शिकायत और वीडियो के आधार पर दिव्या और दीपक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story