भारत

वीडियो कॉल से जुड़ा हुआ था पति, पत्नी ने मौत को लगाया गले

Nilmani Pal
2 Feb 2026 6:42 AM IST
वीडियो कॉल से जुड़ा हुआ था पति, पत्नी ने मौत को लगाया गले
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। बाराबंकी जिले के लालू का पुरवा मजरे जमीन हुसैनाबाद गांव में शनिवार की शाम पति से वीडियो कॉल पर बात करने के दौरान विवाहिता ने साड़ी से फंदा लगा लिया। जानकारी होने पर परिजन छत पर पहुंचे और इसकी फंदे से विवाहिता को उतार कर अमेठी शुक्लबाजार स्थित सीएचसी ले गए। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। लालू का पुरवा मजरे जमीन हुसैनाबाद गांव निवासी कल्लू रावत के पुत्र सूरज का विवाह नौ माह पूर्व चौधरी पुरवा गांव निवासी सहजराम रावत की पुत्री संगीता के साथ हुआ था। शादी के कुछ महीने बाद सूरज कामकाज के लिए अहमदाबाद गुजरात चला गया। संगीता ससुराल में अपनी सास व ननद के साथ रह रही थी।

शनिवार की शाम संगीता छत पर टिनशेड के नीचे साड़ी से फंदा लगा लिया। इसकी जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। फंदे से संगीता को नीचे उतारा। परिजन संगीता को आनन-फानन अमेठी जिला में शुक्ल बाजार कस्बा स्थित निजी अस्पताल ले गए लेकिन विवाहिता की हालत गंभीर होने पर डाक्टर दूसरी जगह ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे स्थानीय सीएचसी ले गए। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

मृतका की सास ने बताया कि उसके बेटे सूरज ने फोन पर बहू संगीता द्वारा फंदा लगाए जाने की सूचना दी थी। उसने बताया कि बहू संगीता अपने पति सूरत से फोन पर वीडियो कॉल से बात कर रही थी। बात करते हुए अचानक उसने फंदा लगा लिया और लटक गई। पति सूरज उसे फंदा लगाते हुए देख कर चीखता रहा उसे ऐसा नहीं करने की गुहार लगाता रहा लेकिन संगीता ने उसकी एक नहीं सुनी। मृतका के पिता सहजराम ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति, सास-ससुर, दो ननदों व ननदोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक यशकांत सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


Next Story
null