भारत

पति ने पत्नी पर चला दी गोली, हालत नाजुक

Admin2
31 Jan 2023 11:36 AM GMT
पति ने पत्नी पर चला दी गोली, हालत नाजुक
x
पढ़े पूरी खबर
बहादुरगढ़: हरियाणा के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आसंडा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर गोली चला दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। गोली लगने से व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी की हालत नाजुक है। वह पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन है।
गांव आसंडा के मृतक की पहचान हंसराज उर्फ सोनू के रूप में हुई है। वह जन स्वास्थ्य विभाग सोनीपत में कार्यरत था। अपनी मां के साथ सोनीपत में ही रहता था। मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे वह बाइक पर सवार होकर गांव आसंडा में स्थित अपने घर आया।
यहां पत्नी 32 वर्षीय संतोष पर लगातार दो गोली चलाई। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। मौके पर ही हंसराज की मौत हो गई। जबकि पत्नी संतोष की सासें चल रहीं थीं। उसे लोगों ने संभाला और पीजीआई रोहतक ले गए। उसकी हालत नाजुक बताई गई है।
वारदात में अवैध हथियार का इस्तेमाल किया गया है। बताया जा रहा है कि हंसराज का पत्नी संतोष के साथ काफी समय से तनाव चल रहा था। इसी वजह से उसने यह वारदात कर डाली। सूचना मिलने पर आसौदा थाना, मांडोठी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मौके पर ही है। जांच की जा रही है।
Next Story