भारत

पति ने की पत्नी की हत्या, चेहरे, सिर और पेट पर कई वार, झगड़े की वजह?

jantaserishta.com
26 Sept 2026 3:42 PM IST
पति ने की पत्नी की हत्या, चेहरे, सिर और पेट पर कई वार, झगड़े की वजह?
x
औजार से हत्या की और फरार हो गया.
सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले में घरेलू झगड़े के दौरान एक 32 वर्षीय महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि महिला की उसके पति ने खेत में इस्तेमाल होने वाले औजार से हत्या की और फरार हो गया।
यह घटना सोनीपत के रहमाणा गांव हुई। पता चला है कि मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी नरेश कुमार अपनी पत्नी राजवंती और करीब दस साल के बेटे के साथ गांव रहमाणा में किसान राजेंद्र के खेत में बने कमरे में रहते थे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद को लेकर अक्सर कहासुनी होती थी। नरेश ने शराब के नशे में व पुराने विवाद के चलते कथित रूप से राजवंती पर कस्सी से हमला कर दिया। राजवंती के चेहरे, सिर व पेट पर कई वार किए गए हैं। हमले में महिला की मौत हो गई।
आरोप है कि वारदात के समय नरेश शराब के नशे में था। घटना की सूचना मिलने पर मोहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया।
मामले में जानकारी देते हुए पुलिस प्रेस प्रवक्ता रवींद्र कुमार ने बताया कि गांव रहमाणा से सूचना मिली थी कि एक महिला की हत्या कर दी गई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि उसी के पति ने अपनी पत्नी की हत्या की है। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है की हत्या घरेलू विवाद के चलते की गई है।
उन्होंने बताया कि महिला के शरीर पर चोट के कई निशान हैं। किसी नुकीले हथियार से हमला किया गया था। पुलिस प्रेस प्रवक्ता रवींद्र कुमार ने यह भी बताया कि घटनास्थल पर शराब की बोतलें मिली हैं। अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि पति-पत्नी दोनों शराब पीते थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल पूरे मामले में गहनता से जांच की जा रही है, जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story