भारत

पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, सनकी बोला- सिर पर काल सवार था

jantaserishta.com
18 Jun 2024 12:21 PM IST
पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, सनकी बोला- सिर पर काल सवार था
x
लाश को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया।
सुपौल: सदर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारे सनकी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसने कबूल किया कि उसके सिर पर काल सवार था, इसलिए पत्नी को घर में मार दिया । गांव वालों ने बताया कि दोनों के बीच पहले भी झगड़ा होते रहते थे। इन झगड़ों के पीछे की वजह ईश्वर का अपनी पत्नी पर शक करना था।
यह घटना सदर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर वार्ड 4 में रहने वाले जगदीश राय का बेटा ईश्वर राय है। ईश्वर की शादी तकरीबन 12 साल पहले सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र के तेलहर गांव निवासी संजन देवी से हुई थी। दोनों के बीच 10 साल तक सब ठीक चला, लेकिन फिर इनके बीच अनबन रहने लगी। अनबन का कारण गांव वालों ने बताया कि ईश्वर अपनी पत्नी पर शक करने लगा था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ चक्कर चल रहा है।
शक की दीवार बढ़ती ही चली गई इससे दोनों के बीच में काफी दूरियां आ गईं। यहां तक की उनके बीच में आए दिन हाथापाई भी होने लगी। गांव वालों ने बताया कि कई दफा झगड़ा इतना बढ़ गया था कि उसकी पत्नी को गांव वालों ने मायके जाकर छोड़ा था ताकि कोई अनहोनी न हो जाए। कई दफा इनके झगड़ों को पंचायत में सुलझाया गया। इसी का नतीजा यह हुआ कि देर रात ईश्वर ने अपनी पत्नी का गला साड़ी के पल्लू से दबाकर मार दिया।
सुबह जब गांव वालों को पता चला तो लोगों ने संजन के मायके वालों के साथ-साथ पुलिस को घटना की सूचना दे दी। इस बीच ग्रामीणों ने ईश्वर को घेरकर रखा ताकि वो कहीं भाग न जाए। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसको गिरफ्तार कर लिया और संजन की लाश को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story