भारत
शरीर दो टुकड़ों में कटा...टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारें लगी थीं, तभी...
jantaserishta.com
18 Jun 2024 12:05 PM IST

x
भीषण हादसे में शख्स की मौत.
बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में टोल प्लाजा पर पर्चियां लेने के लिए वाहनों की लंबी कतारें लगी थीं। तभी एक ट्रक ने सामने खड़े पांच वाहनों को बुरी तरह से टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसा इतना भयानक था कि मृतक का शरीर दो टुकड़ों में कट गया। वहीं, कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
कीरतपुर साहिब प्रशासन और बिलासपुर जिले से संबंधित प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया। घायलों को गाड़ियों से निकालकर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित एम्स अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। इस घटना के संबंध में एक प्रत्यक्षदर्शी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया, “एक ट्रक काफी तेजी से आ रहा था, जिसने एक या दो नहीं, बल्कि कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके चलते यह भयावह हादसा हुआ है। इससे कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त भी हो गईं।“
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमारे साथ कई छोटे बच्चे भी मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि किसी को कुछ हुआ नहीं। सब ठीक हैं। लेकिन यह हादसा बहुत भीषण था। फिलहाल, मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मौके पर पुलिस भी पहुंच चुकी है, जो कि जांच प्रक्रिया में जुटी हुई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





