भारत

पत्नी के झगड़े से आहत हुआ पति, कमरे में किया सुसाइड

Nilmani Pal
25 July 2025 6:53 AM IST
पत्नी के झगड़े से आहत हुआ पति, कमरे में किया सुसाइड
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। सोनभद्र में एक पति ने पत्नी से झगड़े के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की शादी कुछ ही महीने पहले हुई थी। युवक ने अपनी इंस्टाग्राम की दोस्त से लव मैरिज की थी। परिवार को आत्महत्या के सही कारणों की जानकारी नहीं है। कहा जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ जिसके कारण युवक ने आत्महत्या कर ली। बताया गया कि जुगैल थाना क्षेत्र के सेमिया गांव के टोला सेरहवा में बुधवार की रात पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। युवक ने इस्टाग्राम पर दोस्ती कर प्रेम विवाह किया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार जुगैल थाना क्षेत्र के सेमिया गांव के टोला सेरहवा गांव निवासी 21 वर्षीय रघुनंदन अग्रहरि पुत्र कल्लू अग्रहरि ने बुधवार की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस के अनुसार मृतक के पिता कल्लू अग्रहरि ने बताया कि उनके पुत्र रघुनंदन ने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर एक लड़की से दोस्ती कर ली थी। काफी दिनों तक दोनों एक दूसरे से इंस्टाग्राम पर बात भी करते रहे। इसके बाद उसने उसी लड़की से कुछ माह पूर्व शादी भी कर ली। शादी के बाद दोनों घर पर ही रह रहे थे।

पिता के अनुसार बुधवार को पति और पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी से नाराज होकर रघुनंदन ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिवार ने बेटे का शव फंदे पर लटका देखा तो उन्होंने घटना की जानकारी जुगैल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जुगैल थाने के प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिवार वालों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Next Story
null