भारत

पत्नी से धमकी मिलने पर पति ने किया सुसाइड, बरामदे में फंदे पर झूला

Nil dhankar
30 July 2026 9:56 AM IST
पत्नी से धमकी मिलने पर पति ने किया सुसाइड, बरामदे में फंदे पर झूला
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। इटावा में पत्नी से विवाद के चलते एक पति ने मौत को गले लगा लिया. विनय यादव ने बीती रात घर के बरामदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के आनंदनगर मोहल्ले का है.

परिजनों का आरोप है कि विनय लंबे समय से पत्नी से चल रहे वैवाहिक विवाद और मानसिक तनाव से जूझ रहा था. मृतक के पिता अनिल कुमार का कहना है कि उनकी बहू के द्वारा बेटे को कई बार गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां भी दी गई थीं. उन्होंने बहू के चाल-चलन पर भी सवाल उठाए हैं.

आरोपों के मुताबिक, आत्महत्या से कुछ देर पहले विनय की पत्नी से फोन पर बातचीत हुई थी. पत्नी की कथित बेवफाई और लगातार मिल रही धमकियों के कारण विनय डिप्रेशन में चला गया था. पत्नी द्वारा पति को मरवाने और नीले ड्रम कांड जैसा अंजाम भुगतने की चेतावनी से वो भीतर से टूट गया था. आखिर में उसने अपनी जान देना मुनासिब समझा. परिजनों का दावा है कि मृतक की पत्नी दो बार किसी अन्य व्यक्ति के साथ भाग चुकी थी. वापस आने के बाद भी उन लोगों ने समझौता करके उसको रख लिया था. मगर विनय से लव मैरिज के बाद भी उसका आचरण नहीं सुधरा. फिलहाल, कोतवाली पुलिस के आत्महत्या के कारणों की हर पहलू से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

Next Story