
x
पढ़ें पूरी खबर
Rohtak रोहतक: हरियाणा के रोहतक में लव अफेयर के चलते एक योगा टीचर का पहले अपहरण किया गया और फिर उसे शहर से 61 किलोमीटर दूर चरखी दादरी के पैंतावास गांव में 7 फीट गहरे गड्ढे में जिंदा ही दफना दिया गया.
झज्जर जिले के मांडोठी गांव का जगदीप रोहतक की बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में योगा टीचर के पद पर काम करता था. 24 दिसंबर को जगदीप सुबह ड्यूटी पर गया और शाम को घर पहुंचते ही लापता हो गया. दरअसल जगदीप का प्रेम प्रसंग के चलते अपहरण कर लिया गया और आरोपियों ने जगदीप के हाथ पैर बांध दिए और वो शोर ना कर पाए, इसके लिए उसके मुंह पर भी टेप लगा दी और रोहतक से 61 किलोमीटर दूर चरखी दादरी के पैंतावास गांव में सुनसान पड़े खेतों में 7 फीट गड्ढा खोदकर उसे ज़मीन में जिंदा ही दफना दिया गया. वहीं अपहरण के 10 दिन बाद यानी 3 फरवरी को शिवाजी कॉलोनी थाने में जगदीप की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई.
इसके बाद पुलिस ने अपने स्तर पर तलाश शुरू की और 3 महीने तक पुलिस जगदीप की तलाश करती रही. आखिरकार जगदीप की कॉल डिटेल के माध्यम से पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंच गई और हरदीप और धर्मपाल नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड के बाद पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए. दरअसल जगदीप जिस घर में किराए पर रहता था उसी घर में एक महिला के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसकी भनक महिला के पति को लगी और जगदीप के साथ मारपीट कर उसका अपहरण कर लिया गया और उसे गाड़ी में डालकर पैंतावास गांव ले गए, जहां पर पहले से तैयार 7 फीट गहरे गड्ढे में ही हाथ-पैर बांधकर उसे जिंदा ही दफन कर दिया गया.
वहीं दूसरी ओर CIA-1 प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि हरदीप और धर्मपाल नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इनके और साथी भी इस हत्याकांड में शामिल है. 24 दिसंबर को मृतक जगदीप के साथ मारपीट की गई और उसके हाथ पैर बांधकर गाड़ी में डाल दिया गया. वो शोर ना मचाए इसके लिए उसके मुंह पर टेप लगा दी गई और चरखी दादरी के पैंतावास गांव में ले गए जहां पहले से सुनसान जगह खेतों में तैयार 7 फ़ीट गड्ढे में जिंदा ही दफना दिया गया. पुलिस ने हर एंगल से जांच की, जब मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली गई तो सारा मामला समझ में आया और पुलिस एक-एक कड़ी जोड़कर मुख्य आरोपी तक पहुंच गई. बहरहाल CIA-1 प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है की बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं मृतक जगदीप के शव का आज पीजीआई में बोर्ड बनाकर पोस्टमार्टम करवाया गया.
इस बीच पुलिस ने दोनों आरोपियों हरदीप और धर्मपाल को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया और फिर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है. मुख्य आरोपी राजकरण और उसके एक साथी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम कई जगहों पर दबिश दे रही है. वहीं एएसपी वाईवीआर शशि शेखर ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि जगदीप करीब 3 वर्ष से किराए के मकान में रह रहा था. पैंतावास कलां निवासी राजकरण को शक था की उसकी पत्नी की जगदीप के साथ दोस्ती है. राजकरण ने अपने गांव के ही रहने वाले धर्मपाल व हरदीप के साथ मिलकर बाबा कालू वाला डेरे के पास जोहड़ी की जमीन पर गड्ढा खुदवाया. फिर 24 दिसंबर को राजकरण, हरदीप, अमित तीनों कार मे सवार होकर जनता कॉलोनी रोहतक पहुंचे और जगदीप से मारपीट कर बंधक बनाकर पैंतावास गांव मे ले गए. योजना के अनुसार पहले से ही खोदे गए गड्ढे में उसे जिंदा दफन कर दिया.
Tagsपत्नी से चल रहा था लव अफेयरप्रेमी योगा टीचररोहतकहरियाणाHe was having a love affair with his wifelover was a yoga teacherRohtakHaryanaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





