भारत

कुत्ते और बिल्ली की वजह से पति-पत्नी हुए अलग, मामला अब फैमिली कोर्ट में

Nil dhankar
21 Sept 2025 2:53 PM IST
कुत्ते और बिल्ली की वजह से पति-पत्नी हुए अलग, मामला अब फैमिली कोर्ट में
x
पढ़े पूरी खबर

भोपाल। पालतू जानवरों के प्रति प्रेम अक्सर लोगों को करीब लाता है, लेकिन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक आईटी इंजीनियर दंपती के लिए यही प्रेम उनकी शादीशुदा जिंदगी में संकट का कारण बन गया है,सिर्फ आठ महीने पहले प्रेम विवाह करने वाले इस जोड़े का रिश्ता अब तलाक की कगार पर पहुंच गया है और इसकी वजह है पति के पालतू कुत्ते और पत्नी की बिल्ली के बीच की लड़ाई. ये अनोखा मामला अब भोपाल के फैमिली कोर्ट में पहुंच चुका है.

दरअसल, कपल पैट लवर है और पालतू जानवरों के प्रति प्यार की वजह से ही दोनों के बीच दोस्ती हुई थी और ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई. और दिसंबर 2024 में उन्होंने शादी कर ली. शादी के बाद पत्नी अपनी पालतू बिल्ली को लेकर भोपाल आई, जबकि पति के पास पहले से ही एक पालतू कुत्ता, खरगोश और फिश टैंक में कई मछलियां थीं. शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन जल्द ही उनके पालतू जानवरों की वजह से विवाद होने लगा और दंपती के बीच तनाव हो गया. युवक भोपाल निवासी है, जबकि युवती यूपी की रहने वाली है. पत्नी का आरोप है कि पति का कुत्ता उसकी बिल्ली को देखकर लगातार भौंकता है, जिसके कारण बिल्ली डरकर सहम जाती है और कई बार खाना तक नहीं खाती.

दूसरी ओर, पति का कहना है कि पत्नी की बिल्ली उसके फिश टैंक के पास बैठकर मछलियों पर नजर गड़ाए रहती है और कई बार कुत्ते के प्रति हिंसक हो जाती है. इन्हीं छोटी-छोटी बातों को लेकर धीरे-धीरे पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ता गया और दोनों ने एक-दूसरे से तलाक मांग लिया, जिससे अब ये मामला भोपाल के फैमिली कोर्ट में पहुंच गया है, जहां काउंसलर शैल अवस्थी इस जोड़े की काउंसलिंग कर रही हैं.शैल अवस्थी ने बताया कि दोनों पालतू जानवरों के प्रति बेहद संवेदनशील हैं और उनके बीच का विवाद इन्हीं जानवरों की वजह से शुरू हुआ है. काउंसलिंग का पहला दौर पूरा हो चुका है, और अगला दौर अक्टूबर 2025 में निर्धारित किया गया है. कोर्ट और काउंसलर इस बात पर जोर दे रहे हैं कि दंपती अपने मतभेद सुलझाने की कोशिश करें, ताकि उनकी शादी को बचाया जा सके.


Next Story
null