भारत

पति-पत्नी गिरफ्तारी से बचने मासूम को छोड़कर भागे, महिला पुलिस अधिकारी ने दिखाई संवेदना

Nil dhankar
28 Jan 2026 4:20 PM IST
पति-पत्नी गिरफ्तारी से बचने मासूम को छोड़कर भागे, महिला पुलिस अधिकारी ने दिखाई संवेदना
x
पढ़े पूरी खबर

एमपी। पुलिस की वर्दी के अंदर भी एक इंसान होता है. खासकर महिला पुलिस अधिकारी के दिल बहुत संवेदनशील होते हैं. मध्य प्रदेश के दतिया में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब वर्दी वा मां को भी एक मासूम पर ममता आ गई.

दरअसल, फुलरा गांव में अवैध शराब की सूचना पर चिरुला थाना पुलिस और आबकारी विभाग की टीम कंजर डेरा पहुंची तो वहां मौजूद महिला और पुरुष तो भाग गए, लेकिन डेरा पर पुलिस को कुछ बच्चे मिले. इन बच्चों में रोता बिलखता एक मासूम भी मिला.

मासूम को देखकर पुलिस की टीम में शामिल महिला पुलिस अधिकारी आकांक्षा जैन के अंदर की ममता जाग उठी. SDOP आकांक्षा जैन ने बच्चे को गोद में लेकर दुलार किया, फिर बच्चे को बोतल से दूध पिलाया और गर्म कपड़े पहनाए. वर्दी में एक अधिकारी को इस तरह बच्चे की देखभाल करते देख वहां मौजूद स्टाफ और ग्रामीण भी भावुक हो उठे.

SDOP का बच्चे को प्यार-दुलार लुटाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो 25 जनवरी का बताया जा रहा है. लोग 'वर्दी वाली मां' कहकर आकांक्षा जैन की तारीफ कर रहे हैं.


Next Story
null