भारत

Sundernagar के चमायुर गांव में मानवता शर्मसार

Shantanu Roy
5 Sept 2024 3:30 PM IST
Sundernagar के चमायुर गांव में मानवता शर्मसार
x
Sundernagar. सुंदरनगर। सुंदरनगर उपमंडल के चमायुर गांव की बुजुर्ग महिला बती देवी की बिना इलाज बुधवार देर रात मौत हो गई। गंभीर बीमारी से ग्रस्त बुजुर्ग महिला के घर पर कोई नहीं था। परिवार के सभी सदस्यों की पहले ही मौत हो चुकी है। प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते बुजुर्ग महिला को अस्पताल भी नहीं पहुंचाया गया, क्योंकि बुजुर्ग की जिम्मेदारी लेने के लिए कोई नहीं तैयार हो पाया। अगर समय रहते बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया गया होता तो शायद आज वह जिंदा होती। परिवार के सभी सदस्यों की मौत के बाद बती देवी बिलकुल अकेली हो गई थी। बुजुर्ग होने के कारण वह खुद भी अस्पताल नहीं जा पाई, लेकिन मायके में रहने वाले आस-पड़ोस के लोग भी बुजुर्ग को दर्द से
तड़पता देखते रहे।

जानकारी के अनुसार अकेले जिंदगी गुजार रही बुजुर्ग को गंभीर बीमारी ने जकड़ लिया था। बती देवी मायके में अपनी मां के घर में रहती थी। पहले बुजुर्ग का पति भी वहीं साथ में रहता था, लेकिन मां के गुजरने के बाद पति भी संसार को अलविदा कह गया। बती देवी की कोई औलाद नहीं थी, इसी वजह से वह अकेली घर पर बीमार पड़ गई थी । लोगों के अनुसार उनके शरीर पर कीड़े पड़ गए थे। हालांकि पंचायत को जब पता लगा, तो बुजुर्ग के इलाज के लिए प्रयास करवाने की बातें करते रहे, लेकिन आज तक बुजुर्ग को अस्पताल नहीं ले जाया गया। हालात यह है कि गांव तक एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाती है।
Next Story