भारत
मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 5 नाबालिग लड़कियों को कराया मुक्त
jantaserishta.com
21 Feb 2023 10:49 AM IST

x
पूछताछ के दौरान खुलासा.
जम्मू (आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मानव तस्करी के एक रैकेट का भंडाफोड़ करने के बाद पांच नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि उन्हें एक बस स्टैंड पर कुछ नाबालिग लड़कियों के बारे में सूचना मिली थी। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि इन लड़कियों का इस्तेमाल मानव तस्करी रैकेट में किया जा रहा था।
इलेक्ट्रॉनिक तकनीक और मानव खुफिया जानकारी का उपयोग करते हुए, मानव तस्करी रैकेट चलाने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मुहम्मद आरिफ, मुहम्मद रफीक, अस्मा और रोहिना अख्तर के रूप में हुई है।
पुलिस ने कहा, कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नाबालिग लड़कियों को काउंसलिंग के लिए भेजा गया है।
Tagsजम्मू-कश्मीर पुलिसजम्मू-कश्मीरजम्मू-कश्मीर न्यूज़मानव तस्करी रैकेटरैकेटJammu and Kashmir PoliceJammu and KashmirJammu and Kashmir NewsHuman Trafficking RacketRacket
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





