भारत

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

jantaserishta.com
18 Aug 2023 1:40 PM IST
जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद
x
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। खुफिया जानकारी के आधार पर ये कार्रवाई की गई। रक्षा सूत्रों ने बताया कि कुपवाड़ा जिले में सेना, बीएसएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से 15 से 18 अगस्त तक मच्छल सेक्टर में चलाए गए ऑपरेशन 'मच्छल प्रहार 2' के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए।
बरामदगी में पांच एके राइफल, सात पिस्तौल, चार हथगोले और अन्य आपत्तिजनक सामग्री शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि तलाश अभी भी जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story