भारत

एचआरटीसी हर महीने कमाएगी 75 करोड़

Shantanu Roy
19 April 2024 9:22 AM GMT
एचआरटीसी हर महीने कमाएगी 75 करोड़
x
शिमला। एचआरटीसी ने प्रति माह 75 करोड़ की आय का लक्ष्य तय किया है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रदर्शन में सुधार करने के लिए इकाइयों द्वारा दैनिक लक्ष्यों की निगरानी की प्रणाली शुरू की है। इसके लिए एचआरटीसी द्वारा हरे और नारंगी रंग चार्ट बनाया गया है। हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा 2.5 करोड़ का प्रतिदिन का लक्षय तय किया गया है, ताकि एक महीने में हिमाचल पथ परिवहन निगम को 75 करोड़ की आय हो सके। एचआरटीसी प्रबंधन द्वारा इकाइयों के दैनिक लक्ष्यों की निगरानी की प्रणाली शुरू की है, जिसमें हरे रंग का मतलब है लक्ष्य हासिल किया गया है। इसके अलावा नारंगी रंग का मतलब है लक्ष्य हासिल नहीं किया गया है। प्रदेश में हिमाचल पथ परिवहन निगम की इकाइयां अपने प्रदर्शन में सुधार कर रही हैं।

प्रदेश की अधिकांश इकाइयों ने लक्ष्य हासिल करना शुरू कर दिया है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि दैनिक लक्ष्यों की निगरानी की प्रणाली देख गया है कि पिछले दिनों में ग्रीन सेल बढ़ रहे हैं। निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया किएचआरटीसी के शिमला, हमीरपुर और धर्मशाला डिवीजन अब अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि मंडी डिवीजन कुछ पिछड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी ने प्रति माह 75 करोड़ की आय का लक्ष्य तय किया है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि एचआरटीसी का दैनिक लक्ष्य 2.5 करोड़ है, ताकि उन्हें महीने के लिए 75 करोड़ मिल सके। उन्होंने बताया कि इकाई प्रबंधकों को हर रूट के लिए आय की निगरानी करने के लिए कहा गया है, ताकि राजस्व में गिरावट के कारणों और भिन्नताओं का विश्लेषण किया जा सके।
Next Story