भारत

HRTC वोल्वो बस चालक के साथ मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
24 May 2026 2:43 PM IST
HRTC वोल्वो बस चालक के साथ मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार
x
Shimla. शिमला। दिल्ली से शिमला आ रही HRTC वोल्वो बस के चालक के साथ मारपीट का मामला समाने आया है। HR नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी सवारों ने बस को रोककर बेरहमी के साथ चालक की पिटाई कर दी। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित बस चालक की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पंकज (33 वर्ष), पुत्र शिव कुमार, निवासी पंचकूला (हरियाणा) और विकास कुमार: (22 वर्ष), पुत्र विलक्षण राम, निवासी पंचकूला (हरियाणा) के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर
लिया है।
बताया जा रहा है कि मारपीट की यह घटना ओवरटेकिंग के लेकर पेश आई है। रविवार सुबह दिल्ली से शिमला जा रही एचआरटीसी की वोल्वो बस कच्चीघाटी पहुंची तो बस चालक ने एक एचआर नंबर वाली स्कॉर्पियो गाड़ी को ओवरटेक कर दिया। इस बात पर नाराज स्कॉर्पियो में सवार लोगों ने बस को जबरन रोका और चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलते ही थाना बालूगंज की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
Next Story