भारत

राज्य में 50 ई-चार्जिंग स्टेशन, इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को HRTC ने बढ़ाया कदम

Shantanu Roy
12 Jun 2026 5:48 PM IST
राज्य में 50 ई-चार्जिंग स्टेशन, इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को HRTC ने बढ़ाया कदम
x
Shimla. शिमला। हिमाचल को ग्रीन राज्य सहित प्रदूषण मुक्त प्रदेश बनाने की दिशा में एचआरटीसी अब एक कदम आगे बढ़ रहा है। राज्य में जल्द ही कई रूटों पर निगम की नई इलेक्ट्रिक बसें दौड़ते हुए दिखाई देंगी। राज्य में 297 बसों की खरीद गर्ई है और यह बसें हिमाचल पहुंचना भी शुरू हो गई हैं। वहीं इन बसों के संचालन के लिए प्रदेश के 35 जगहों पर 50 चर्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं। मंडी बस स्टैड में एक व वर्कशॉप में एक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया है। इसी तरह सुंदरनगर बस स्टैंड व वर्कशॉप में दो, कुल्लू वर्कशॉप में दो, मनाली वोल्वो बस स्टैंड दो, देहरा वर्कशॉप में दो,
देहरा (हरिपुर) बस
स्टैंड पर एक, चिंतपूर्णी बस स्टैंड पर एक, नालागढ़ बस स्टैंड पर दो, हमीरपुर वर्कशॉप में दो, हमीरपुर बस स्टैंड पर दो, जाहू बस स्टैंड पर एक, ऊना न्यू बस स्टैैंड एक, ऊना वर्कशॉप में दो, हरोली बस स्टैंड पर एक, अंब बस स्टैंड पर एक, बिलासपुर वर्कशॉप में दो, घुमारवीं बस स्टैंड पर एक, तारादेवी वर्कशॉप ओल्ड में दो, अर्की बस स्टैंड पर एक, सोलन बस स्टैंड पर दो, सोलन वर्कशॉप में एक, लोकल यूनिट ढली वर्कशॉप दो, ढली ग्रामीण शिमला वर्कशॉप एक, ग्रामीण बस स्टैंड पर एक, सुन्नी बस स्टैंड पर एक, नाहन वर्कशॉप में दो, नाहन बस स्टैंड पर एक, पांवटा बस स्टैंड पर एक, पालमपुर बस स्टैंड पर दो, जसूर वर्कशॉप में एक, नगरोटा बगवां वर्कशाप में एक, नगरोटा बस स्टैंड पर एक और धर्मशाला वर्कशॉप में एक, ठियोग बस स्टैंड व वर्कशॉप में एक ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया गया है।
Next Story