
x
Shimla. शिमला। राज्य के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को एचआरटीसी बसों में मिलने वाली मुफ्त यात्रा सुविधा अब हिम बस कार्ड से जोड़ दी गई है। 1 जून 2026 से बिना हिम बस कार्ड या पास के छात्रों को एचआरटीसी बसों में मुफ्त सफर की सुविधा नहीं मिलेगी। हालांकि कार्ड बनाने की अंतिम तिथि 31 मई तय की गई है, लेकिन अब तक प्रदेशभर में केवल 12,502 विद्यार्थियों ने ही हिम बस कार्ड बनवाए हैं। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में करीब 7 लाख से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे हैं।
पहले पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को सामान्य बस पास पर मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलती थी, लेकिन अब निगम प्रबंधन ने इस व्यवस्था को हिम बस कार्ड में बदल दिया है। ऐसे में अब मुफ्त बस यात्रा के लिए हिम बस कार्ड जरूरी होगा। जानकारी के अनुसार, जिन विद्यार्थियों के घर स्कूल से अधिक दूरी पर हैं, वही अधिकतर बस पास बनवाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी और तकनीकी दिक्कतों के कारण बड़ी संख्या में छात्र अब तक आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं कर पाए हैं। इधर, कई जिलों के सरकारी स्कूल एचआरटीसी की वेबसाइट पर अपडेट नहीं होने से भी विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मंडी, हमीरपुर समेत कई क्षेत्रों के स्कूल पोर्टल पर नहीं दिख रहे हैं, जिसके कारण छात्र हिम बस कार्ड नहीं बना पा रहे हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि संबंधित स्कूलों और जिला कार्यालयों से जानकारी मिलने के बाद स्कूलों को वेबसाइट पर लगातार अपडेट किया जा रहा है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





