
x
Hospice. धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के धर्मशाला डिपो से लापरवाही का एक ऐसा अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। डिपो में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की घोर लापरवाही के चलते एक चतुर्थ श्रेणी (क्लास फोर) महिला कर्मचारी से उसकी सेवानिवृत्ति की तय तारीख के बाद भी दो महीने तक अतिरिक्त काम करवा लिया गया। प्रशासनिक सुस्ती का आलम यह रहा कि विभाग को अपने ही कर्मचारी की रिटायरमेंट की तारीख का ध्यान नहीं रहा, और जब दफ्तर में इस बड़ी चूक का खुलासा हुआ, तो हडक़ंप मच गया। खुद को फंसा देख अधिकारियों ने आनन-फानन में महिला कर्मचारी को चुपचाप सेवामुक्त कर दिया, जिसके बाद से अब एचआरटीसी का यह दफ्तर पूरे निगम में हंसी का पात्र बना हुआ है।
कर्मचारी यूनियनों और आम जनता के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि जो विभाग अपनी बसों के टाइम-टेबल को लेकर इतना सख्त होने का दावा करता है, वह अपने कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति का समय ही भूल गया। फिलहाल इस मामले में उच्च अधिकारियों की ओर से किसी कार्रवाई या जांच की बात सामने नहीं आई है, लेकिन इस लापरवाही ने निगम की साख को जरूर बट्टा लगाया है। मामले का भंडाफोड़ तब हुआ जब हाल ही में कार्यालय के रिकॉर्ड की रूटीन जांच की गई। जैसे ही यह बात सामने आई कि दर्शना देवी दो महीने पहले ही तकनीकी रूप से रिटायर हो चुकी हैं, तो अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। अपनी गर्दन फंसती देख प्रबंधन ने इस चूक को सुधारने के बजाय पूरे मामले पर पर्दा डालने की कोशिश की। उक्त महिला को बिना किसी औपचारिक विदाई या शोर-शराबे के दो महीने बाद चुपचाप तरीके से रिटायर्ड कर घर भेज दिया गया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





