
x
Shimla. शिमला। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम के परिचालक को तारादेवी यूनिट से फिर नेरवा यूनिट में तैनात कर दिया है। निगम के डिप्टी डिवीजनल मैनेजर तारादेवी यूनिट-एक ने इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार 22 नवंबर, 2025 को जारी उस कार्यालय आदेश को निरस्त कर दिया है, जिसके तहत कंडक्टर का मुख्यालय तारादेवी तय किया गया था। अब उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से नेरवा यूनिट में कर दी गई हैं और उन्हें तुरंत नेरवा अड्डा प्रभारी के पास रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश उस समय आया है, जब कुछ दिन पहले कंडक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में उन्होंने निगम की कार्यप्रणाली और विभागीय प्रबंधन पर सवाल उठाए थे।
कैमरे के सामने वह भावुक हो गए थे और उन्होंने यहां तक कह दिया था कि यदि विभाग उन्हें दोषी मानता है, तो उन्हें निलंबित कर दिया जाए या नौकरी से हटा दिया जाए। यह मामला शिमला से रिकांगपिओ जा रही एचआरटीसी की बस में हुई टिकट जांच से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार निगम के फ्लाइंग स्क्वाड ने बस की जांच के दौरान एक यात्री को बिना टिकट पाया था। इसके बाद परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई। इसी घटना के बाद उन्होंने वीडियो जारी कर अपनी बात रखी। वीडियो में उनका कहना था कि बस में 48 यात्री सवार थे और उन्होंने सभी से कई बार पूछा था कि कोई बिना टिकट तो नहीं है। उनके अनुसार जिस यात्री के पास टिकट नहीं मिली, वह कुछ देर पहले ही बस में चढ़ा था और टिकट बनने से पहले ही जांच हो गई। बस में मौजूद कई यात्रियों ने भी कंडक्टर का समर्थन किया था।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





