
x
Hospice. धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में पिछले चार दिनों के भीतर दो एचआरटीसी बसों के खराब होने की घटनाओं ने निगम की बसों की स्थिति और रखरखाव व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। निगम की बसों में लगातार सामने आ रही तकनीकी खराबियों के कारण न केवल यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। गत मंगलवार को धर्मशाला के सिविल लाइंस क्षेत्र में विवेकानंद पार्क के समीप एक एचआरटीसी बस अचानक खराब हो गई। जानकारी के अनुसार यह बस पठानकोट डिपो की थी और इसमें बड़ी संख्या में ऐसे पर्यटक सवार थे जो आईपीएल प्लेऑफ मुकाबला देखने धर्मशाला पहुंचे थे।
बस खराब होने के उपरांत उस बस में सवार पर्यटकों व क्रिकेट प्रेमियों को अपने सामान सहित दूसरी निजी बस में सवार होकर बस अड्डे की ओर जाना पड़ा। पर्यटन और बड़े खेल आयोजन के दौरान बस के बीच रास्ते में खराब होने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। व्यस्त मार्ग पर बस के खड़े रहने से यातायात भी प्रभावित हुआ। वहीं शुक्रवार को एक अन्य एचआरटीसी बस धर्मशाला के जोनल अस्पताल के समीप खराब हो गई। अस्पताल क्षेत्र पहले से ही व्यस्त यातायात वाले क्षेत्रों में गिना जाता है। सडक़ पर बस के खराब होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यस्त क्षेत्रों में बार-बार बसों के खराब होने से यातायात प्रबंधन के साथ-साथ सार्वजनिक परिवहन की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठ रहे हैं। लगातार कुछ ही दिनों के भीतर दो बसों के खराब होने की घटनाओं ने एचआरटीसी के रखरखाव तंत्र और वाहनों की तकनीकी जांच प्रक्रिया को लेकर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। खासकर ऐसे समय में जब धर्मशाला पर्यटन, खेल आयोजनों और बढ़ती आवाजाही का केंद्र बना हुआ है, तब सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में इस प्रकार की घटनाएं निगम की तैयारियों पर सवाल पैदा कर रही हैं। लोगों व सवारियों में इस समस्या को लेकर रोष है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





