भारत

HPCA: इंद्रूनाग देवता की शरण में एचपीसीए

Shantanu Roy
21 April 2025 4:26 PM IST
HPCA: इंद्रूनाग देवता की शरण में एचपीसीए
x
Dharamshala. धर्मशला। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मैचों के सफल आयोजन के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन रविवार को इंद्रूनाग देवता के दर पहुंची। इस दौरान एचपीसीए द्वारा मंदिर में सुबह हवन, यज्ञ और पूजा करवाई गई। इसके बाद मंदिर परिसर में कन्या पूजन और एक भंडारे का भी आयोजन किया गया। गौरतलब है कि धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में किसी भी स्तर के मैच होने से पूर्व एचपीसीए हर बार धर्मशाला के खनियारा स्थित बारिश के देवता इंद्रूनाग के दर पहुंचकर पूजा और हवन का आयोजन करती है। वहीं, मैच के सफल आयोजन के बाद इंद्रूनाग का आभार जताने के लिए भी पूजा की
जाती है।


मैच के दौरान किसी भी तरह से मौसम का खलल न पड़े इसके लिए ही इंद्रूनाग देवता के मंदिर में पूजा पाठ का आयोजन होता है। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने बताया कि धर्मशाला में होने वाले तीन आईपीएल मैचों के सफल आयोजन के लिए स्थानीय देवता इंद्रूनाग के मंदिर में पूजा और हवन किया गया। मैचों को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियों को पूरा धर्मशाला में टिकट काउंटर पर 25 अप्रैल के बाद ऑफ लाइन टिकटें बेच जाएंगी। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में इस सीजन के तीन आईपीएल मैच खेले जाने हैं। पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड धर्मशाला में पंजाब चार मई को पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेलेगा। वहीं, आठ मई को पंजाब की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगी। यह दोनों मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होंगे। वहीं,11 मई को पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच दिन में 3:30 बजे से मैच शुरू होगा।
Next Story