भारत
HP WEATHER: प्रदेश में तूफान-बारिश, ओलावृष्टि-बर्फबारी का अलर्ट
Shantanu Roy
16 March 2026 4:30 PM IST

x
Shimla. शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम इन दिनों कई अठखेलियां कर रहा है। ऊंचाई वाले क्षेत्रो में कहीं बर्फबारी और बारिश, तो निचले कई क्षेत्र सूखे की चपेट में हैं। वहीं अब आने वाले दिनों में मौसम विभाग शिमला द्वारा जारी पुर्वानुमान के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरवेन्स के एक्टिव होने की वजह से मौसम बदलने वाला है। राज्य में अगले दो दिन यानी 15 और 16 मार्च को तेज अंधड़, बिजली कडक़ने और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन दो दिनों में कई जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गरज के साथ बारिश और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 15 और 16 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में बादल जमकर बरस सकते हैं।
इस दौरान तेज हवाओं के साथ बिजली कडक़ने की संभावना है और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। खासकर 15 मार्च को कई इलाकों में ओले गिरने की चेतावनी दी गई है। पहाड़ी और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी के भी आसार जताए गए हैं, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। 17 मार्च को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, लेकिन इस दिन के लिए किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इसके बाद 18 मार्च को मौसम फिर से सक्रिय हो सकता है। मौसम विभाग ने 18 मार्च को भी कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़, बिजली कडक़ने और बारिश की चेतावनी दी है। हालांकि 19 और 20 मार्च को भी प्रदेश में मौसम खराब रहने का अनुमान है, लेकिन इन दिनों के लिए फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





