भारत
एचपी वीबी-जी राम जी योजना लागू, ग्रामीण परिवारों को मिलेगा रोजगार
Shantanu Roy
2 July 2026 4:07 PM IST

x
Shimla. शिमला। प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एचपी वीबी-जी राम जी (हिमाचल प्रदेश विकसित भारत-गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन-ग्रामीण) योजना, 2026 को अधिसूचित कर दिया है। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 27 जून को जारी अधिसूचना के अनुसार यह योजना बुधवार से पूरे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में लागू हो गई है। यह योजना रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) के लिए विकसित भारत-गारंटी अधिनियम, 2025 की धारा 3 (1) और धारा 8 (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अधिसूचित की गई है। योजना का विस्तृत स्वरूप अधिसूचना के साथ संलग्न अनुबंध-ए में दिया है।
ग्रामीण विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को रोजगार, आजीविका के अवसरों और आर्थिक सशक्तीकरण से जोडऩा है। यह योजना हिमाचल प्रदेश के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में समान रूप से लागू होगी। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव सी. पॉलरासु द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि एचपी वीबी-जी राम जी योजना प्रदेश सरकार की ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भर गांवों की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। नई अधिसूचना के मुताबिक प्रदेश के सामान्य क्षेत्रों में ग्रामीण श्रमिकों को 300 रुपए प्रतिदिन की मजदूरी मिलेगी।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





