भारत
HP: किन्नौर में दर्दनाक सडक़ हादसा, 2 महिलाओं की मौत, 2 घायल
Shantanu Roy
15 Jan 2025 3:10 PM IST

x
Recangpio. रिकांगपिओ। किन्नौर में बुधवार सुबह स्पिलो-कानम संपर्क सडक़ पर एक बोलेरो कैंपर के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के वक्त कानम संपर्क सडक़ से एनएच 5 पर आ गिरी। गाड़ी में चार लोग सवार थे, जिनमें दो महिलाओं की मोके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों को क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ रैफर किया गया है। मृतकों की पहचान स्पिलो निवासी नोरबू जंगमो 67 वर्ष और बसंती 50 वर्ष झारखंड के रूप में हुई है। घायलों में पवन व पूर्ण दोनों स्पिलो किन्नौर निवासी के रूप में हुई है। वाहन स्पिलो से कानम की ओर जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
Next Story





