
x
Sewing. शिलाई। करनाल में सडक़ पर टहल रहे युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उपमंडल शिलाई के दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवा करनाल के झझोली में होटल हवेली में काम करते थे। सडक़ हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे स पीजीआई ले जाते रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान विवेक पुत्र गंगाराम निवासी चोइला बाली कोटी व नरेंद्र पुत्र सूरत सिंहए निवासी ग्वालि के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
सडक़ हादसे का शिकार बने युवकों की मौत से गांव में शोक की लहर है। बाली कोटी पंचायत की प्रधान रेखा चौहान ने बताया कि करनाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुंदरनगर उपमंडल के गांव भेच्छना के आईटीबीपी जवान संजय कुमार की पंचकूला में सडक़ हादसे में मौत हो गई। संजय कुमार 25 जुलाई को ड्यूटी के दौरान दुर्घटना के शिकार हो गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पंचकूला के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। संजय कुमार 18 मार्च, 1992 को जन्मे थे और साल 2015 में आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। फिलहाल उनकी पोस्टिंग चंडीगढ़ स्थित आईटीबीपी सेंटर में थी।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





