भारत

HP: चक्कर रोड पर लैंडस्लाइड तीन घरों पर मंडराया खतरा

Shantanu Roy
4 Sept 2024 5:41 PM IST
HP: चक्कर रोड पर लैंडस्लाइड तीन घरों पर मंडराया खतरा
x
Shimla. शिमला। राजधानी में मंगलवार को बारिश के चलते चक्कर रोड पर तीसरी बार लैंड स्लाइड हो गया है, जिसके कारण अब यहां पर तीन भवनों को खतरा बन गया है। वहीं, एक भवन को खाली करवाया गया है और उन्हें शिफ्ट किया गया है। इस भवन में आठ लोग रहते थे और वह अपने रिश्तेदारों के घरों में चले गए हैं। ऐसे में अब जिला प्रशासन ने अन्य घरों में रहने वाले लोगों को सचेत कर दिया है। बता दें कि पिछले हफ्ते भी यहां पर लैंडस्लाइड हुआ था और घरों को कोई नुकसान न पहुंचे, इसके लिए यहां पर तिरपाल बिछाए गए थे, लेकिन मंगलवार दोपहर बाद मूसलाधार बारिश के कारण यहां पर फिर से
लैंड स्लाइड हुआ है।


जिसके कारण पूरा यातायत बालूगंज की ओर से डायवर्ट किया गया। बता दें कि यहां पर पहले जो लैंड स्लाइड हुआ था उसका मलबा भी नहीं हटाया गया था। हालांकि यहां पर वन बे रोड को सुचारू रूप से चलाया जा रहा था। करीब दो हफ्तों से यहां से बालूगंज का ट्रैफिक भी डायवर्ट किया गया था, क्योंकि बालूगंज में बाइपास बनाने का कार्य किया जा रहा था और सोमवार शाम को ही यहां से ट्रैफिक को बहाल किया गया है। ऐसे में अब चक्कर रोड पर फिर से लैंड स्लाइड होने के कारण सारा ट्रैफिक मंगलवार शाम को वाया बालूगंज डायवर्ट किया गया, जिससे एमएलए क्रॉसिंग के पास गाडिय़ों का काफी जमघट लगा है।
Next Story