भारत

HP: महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर निकाली झांकी

Shantanu Roy
18 Oct 2024 9:58 AM GMT
HP: महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर निकाली झांकी
x
Chamba. चंबा। महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वाल्मीकि मंदिर पक्काटाला से आरंभ हुई शोभायात्रा पूरे नगर की परिक्रमा के उपरांत समाप्त हुई। शोभायात्रा में शहर के गणमान्य लोगों के अलावा काफी तादाद में वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। शोभायात्रा में विहिप के प्रदेशाध्यक्ष डा. केशव वर्मा व जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव नरेश राणा व लियाकत अली खान, ब्लाक कांग्रेस कमेटी चंबा के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर व पार्षद खालिद मिर्जा आदि ने विशेष तौर से उपस्थिति दर्ज करवाई।


महर्षि वाल्मीकि जयंती को लेकर पक्काटाला मोहल्ले स्थित मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया। श्रद्धालुओं ने भजन- कीर्तन के जरिए माहौल को भक्तिमय बना डाला। उधर, गुरुवार को महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव के मौके पर पक्काटाला मोहल्ले स्थित मंदिर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगें। इस मौके पर एसडीएम सदर प्रियांशु खातीमुख्यातिथि के तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाएंगें। मंदिर में हवन की समाप्ति के उपरांत झंडा चढाने की रस्म अदा की जाएगी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों द्वारा महर्षि वाल्मीकि की जीवनी पर प्रकाश डालकर आदर्शो को जीवन में अपनाने को प्रेरित किया जाएगा। दोपहर बाद विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
Next Story