भारत

HP: वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण

Shantanu Roy
8 Oct 2024 10:26 AM GMT
HP: वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण
x
Noorpur. नूरपुर। हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सोमवार को नूरपुर में महान स्वतंत्रता सेनानी वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर वजीर राम सिंह पठानिया स्मारक नूरपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय तटरक्षक बल के पूर्व महानिदेशक वीरेंद्र सिंह पठानिया ने की। कार्यक्रम में आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार मुख्य वक्ता के तौर पर मौजूद रहे। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है, जिसमें हम सभी ने मिलकर महान स्वतंत्रता सेनानी वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण किया है। वजीर राम सिंह पठानिया एक महान
स्वतंत्रता सेनानी थे।


जिन्होंने सशस्त्र क्रांति से करीब दस वर्ष पहले ही अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह कर दिया और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने दुख व्यक्त किया कि वजीर राम सिंह पठानिया को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा नहीं मिला, जो कि मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि नूरपुर में महान स्वतंत्रता सेनानी वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा स्थापित कर एक सच्ची श्रद्धांंजलि दी है, जिससे आने वाली पीढिय़ों को हमारी गौरवशाली संस्कृति व इतिहास की जानकारी मिलेगी। इस अवसर पर आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व मुख्य वक्ता इंद्रेश कुमार व कार्यक्रम के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह पठानिया ने कहा कि हमें वजीर राम सिंह पठानिया के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, कांगड़ा-चंबा लोस क्षेत्र के सांसद डा. राजीव भारद्वाज, विधायक रणवीर सिंह निक्का, हंसराज, डा. जनक राज, पूर्व मंत्री राकेश पठानिया, पूर्व सांसद किशन कपूर, पूर्व राज्यसभा सासंद कृपाल परमार सहित आदि लोग मौजूद रहे।
Next Story