भारत

HP: प्रदेश सरकार का निकला दिवालिया

Shantanu Roy
8 Sep 2024 11:11 AM GMT
HP: प्रदेश सरकार का निकला दिवालिया
x
Bangana. बंगाणा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मित्र मंडली को खुश करते रहे और सरकार का दिवालिया निकल गया। सरकार को कर्मचारियों को वेतन व पैंशन देने के लाले पड़े हुए है। यह बात कुटलैहड़ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दविंद्र भुट्टो ने बंगाणा में मीडिया से बात करते हुए कहीं। भुटटों ने कहा कि प्रदेश में ऐसे हालात पहले कभी नहीं देखे गए। प्रदेश में विकास का पहिया पूरी तरह से जाम हो चुका है। कांग्रेस सरकार जनता से किए वायदों से खुद फंस गई है। ऐसा प्रतीत हो रहा है सुक्खू सरकार अब चंद दिनों की मेहमान रह गई है। भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो के कहा कि क्षेत्र में कुछ अधिकारी सरकार के एजेंट
बनकर काम कर रहे है।

भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताडि़त किया जा रहा है। धन न होने पर टैंडर रद्द किए जा रहे है। दविंदर कुमार भुट्टो ने अधिकारियों को चेताया यह मत सोचे कि हमारा तबादला या हम सेवानिवृत हो जाएंगे। आपके द्वारा किए गए कार्यों की जांच होगी, तो गलत होने पर कानूनी चाबुक चलेगा। दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कुटलैहड के आठ स्कूल सरकार ने बंद किए हैं। जिसमें से थानाकलां का घुघंनकला और अरलू पंचायत का भरमौत का प्राइमरी स्कूल बिना सर्वे के बंद किया है। दोनों स्कूलों में नर्सरी और प्राइमरी में दो दर्जन बच्चे शिक्षा ग्रहण करते थे। सुक्खू सरकार ने इन स्कूलों को खोलने की नोटिफिकेशन 15 दिनों के भीतर नहीं की, तो मजबूरन हमें हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा।
Next Story