
x
Market. मंडी। उपायुक्त कार्यालय परिसर को डेढ़ बजे बम से उड़ाने की धमकी मात्र अफवाह निकली है। हालंकि मंडीवासी अभी भी इस अफवाह से सहमे हुए हैं। बुधवार को सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरा दिन उपायुक्त कार्यालय परिसर का चप्पा-चप्पा छान मारा था और कुछ भी संदिग्ध ना पाए जाने की क्लीयरेंस दे दी थी। वहीं एहतियातन तौर पर पुलिस द्वारा यहां कड़ा पहरा लगाया गया था। रात के समय भी पुलिस जवानों की तैनाती उपायुक्त कार्यालय परिसर के आस-पास की गई थी। पुलिस द्वारा उपायुक्त कार्यालय परिसर के तीनों मुख्य द्वारों पर ताला लटका दिया गया था ताकि बिना जांच के कोई भी व्यक्ति अंदर ना जा सके।
गुरुवार सुबह 10 बजे मुख्य द्वार के ताले को खोलकर लोगों की जांच के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा गुरूवार को भी सर्च ऑरेशन जारी रखा गया था। सुबह के समय कार्यालयों में कुछ आवश्यक काम निपटाए गए। जिसके बाद दोपहर 12 बजे के बाद पुलिस द्वारा उपायुक्त कार्यालय परिसर को पूरी तरह से खाली करवा दिया गया। पुलिस, बम स्क्वाड टीम, डॉग स्क्वाड टीम और अन्य टीमों ने दोपहर बाद एक बार फिर जांच शुरू की। 12 बजे से लेकर तीन बजे तक किसी भी व्यक्ति को उपायुक्त कार्यालय परिसर में प्रवेश नहीं दिया गया। लगभग डेढ़ बजे तक सभी पुलिस जवान और अधिकारी भी उपायुक्त कार्यालय परिसर से बाहर आ गए। डेढ़ बजे के बाद जब माहौल शांत हुआ तो सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में पंहुचे। कामकाज शुरू किया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





