भारत

HP: नए शौचालय, बावडिय़ों और दुकानों पर खर्च होंगे 15 लाख

Shantanu Roy
25 Aug 2024 11:20 AM GMT
HP: नए शौचालय, बावडिय़ों और दुकानों पर खर्च होंगे 15 लाख
x
Nalagarh. नालागढ़। नगर परिषद नालागढ़ विकास कार्यों को रफ्तार देते हुए एक साथ तीन कार्यों का शुभारंभ किया है। नगर परिषद शहर में नए शौचालय का निर्माण,बावडिय़ों का जीर्णोंद्वार सहित नई दुकानों का निर्माण करने जा रही है। जानकारी के मुताबिक नगर परिषद ने शहर में खस्ताहालत प्राचीन बावडियां के जीर्णोंद्वार का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर परिषद द्वारा तीन बावडिय़ों के कार्य शुरू किए गए हैं, जिनमें दो का जीर्णोंद्वार और एक नई बावड़ी का निर्माण किया जाएगा। इन पर करीब 15 लाख रुपए खर्च होंगे। शहर के बाबा बर्फानी चौक के समीप फ्रूट मार्केट के फस्र्ट लोर पर पांच दुकानों का निर्माण होगा, जिन पर 7.50 लाख रुपए
धनराशि खर्च होगी।


दुकानों के निर्माण से बेरोजगारों को स्वरोजगार के अवसर मुहैया होंगे। इसके अलावा अस्पताल मार्ग पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया जा रहा है, जिस पर करीब छह लाख की धनराशि खर्च होगी। इस मार्ग पर जो पुराना शौचालय था उसे तोडक़र स्मार्ट टॉयलट रखवाया था। लेकिन लोगों की मांग पर अब परिषद उसे हटाकर दो मंजिला शौचालय का निर्माण करने जा रही है, जिसमे आठ यूरिन पॉट, दो महिला और दो पुरुष शौचालय का निर्माण करेगी। इसके अलावा इन कार्यों के बाद मुख्य प्रवेशद्वार के नजदीक फस्र्ट लोर पर चार शोरूम का निर्माण और एक अन्य दुकान का निर्माण भी किया जाएगा। नगर परिषद नालागढ़ के ईओ आरएस वर्मा ने कहा कि शहर में 30 लाख रुपए की लागत से तीन विकास कार्य शुरू करवा दिए हैं।
Next Story