भारत

HP: बैंक कर्मियों को ट्रेंड करेंगे रिटायर अफसर

Shantanu Roy
16 Oct 2024 12:11 PM GMT
HP: बैंक कर्मियों को ट्रेंड करेंगे रिटायर अफसर
x
Bilaspur. बिलासपुर। जिला बिलासपुर में पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए अधिकारी, कर्मचारी अब नए पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे। पुलिस प्रशासन की ओर से सेवानिवृत पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों से पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित करने को लेकर सहयोग मांगा है। ताकि सेवानिवृत अधिकारी, कर्मचारियों के अनुभव का लाभ नवनियुक्त पुलिस कर्मियों को मिल सके। मंगलवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस पेंशनर कल्याण संगठन द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन पुलिस लाइन लखनपुर, बिलासपुर में किया गया। इसमें एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं, विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व पुलिस महानिदेशक आईडी भंडारी मौजूद रहे। इसके अलावा एएसपी बिलासपुर शिव चौधरी, डीएसपी हेडक्वार्टर मदन धीमान के अलावा हिमाचल प्रदेश पुलिस पेंशनर कल्याण संघ के अध्यक्ष रविंद्र ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बैठक में पूर्व कर्मचारियों के निधन पर शोक भी जताया गया। इस दौरान 75 साल की आयु पूरे कर चुके पुलिस पेंशनरों को सम्मानित भी किया गया।


एसपी बिलासपुर संदीप धवल, सेवानिवृत पुलिस महानिदेशक आईडी भंडारी सहित अन्य ने इस कार्यक्रम में जगदीश शर्मा, ईश्वर दत्त शर्मा, कृष्ण राम, गरजा राम, लेखराम, हीरा सिंह, चेतन राम, सूरम सिंह, शंकर सिंह, ईश्वर ठाकुर, कृष्ण लाल, सीताराम कौंडल, डंडू राम को सम्मानित किया गया। वहीं, मुख्य अतिथि एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने कहा कि पेंशनर की सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय से एसओपी भी जारी की गई है। जिसके चलते डीएसपी हेड क्वार्टर मदन धीमान को पुलिस वेलफेयर ऑफिसर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि सभी की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। इस दौरान कई मसलों पर चर्चा की गई है। साथ ही सेवानिवृत कर्मचारियों, अधिकारियों का भी सहयोग पुलिस प्रशासन की ओर से लिया जाएगा। पुलिस पेंशनर्ज कल्याण संघ की ओर से बेहतर कार्य किया जा रहा है। सभी सेवानिवृत कर्मचारियों, अधिकारियों को एक मंच पर बैठने का मौका मिल रहा है। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से भी आग्रह किया कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।
Next Story