
x
Patdighat. पटड़ीघाट। उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत गुमहु के पन्याली के ग्रामीण पिछले एक माह से पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। । पन्याली गांव में पानी न आने के कारण गांव में लगे नल मात्र शोपीश का काम कर रहे हैं या बच्चों के खेलने के काम आ रहे हैं । लोगों को दो किलोमीटर से पानी ढोना पड़ रहा है। पानी न आने कारण लोगों का पूरा दिन पानी लाने व ले जाने में व्यर्थ जा रहा है। जिस कारण लोग अपने रोजमर्रा के कार्य नहीं कर पा रहे हैं । स्थानीय लोगों में लक्ष्मी देवी , दीपा कुमारी , नर्बदा देवी , रेवती देवी, रतनी देवी, गुमती देवी, खिमी देवी, मीरा देवी, मीना कुमारी, दिशा कुमारी, रेखा देवी, सरस्वती देवी , धमेश्वरी देवी, रेवती ठाकुर, अनु कुमारी, हेमलता, चन्द्रमु देवी, छतरी देवी आदि महिलाओं का कहना है हमारे गांव में हर वर्ष पानी की यही समस्या रहती है।
कई बार कनिष्ठ अभियंता ढलवान, सहायक अभियंता बलद्वाड़ा, अधिशाषी अभियंता सरकाघाट से बार बार मिलने व शिकायत करने के बाद भी जल शक्ति विभाग के कानों में आज दिन तक जंू तक नहीं रेंग रही है। वहीं न तो हमारे गांव में कोई बावड़ी है और न ही कोई प्राकृतिक स्त्रोत है । दूसरे गांव लगभग दो किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है या गंदा पानी पीना पड़ रहा है, जिससे हम बीमार हो रहे हैं । वही हमारे गांव में एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय भी है वहां भी पानी नहीं है। वहां पर बच्चे भी हैंड पंप का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। पन्याली गांव के लोगों का कहना है कि अगर अब हमें रोजाना या एक दिन छोडक़र पर्याप्त पानी नहीं दिया गया तो हम शनिवार को आंबलगलू चौक पर विभाग के विरुद्ध धरना प्रदर्शन करेंगे। जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता विवेक हाजरी ने बताया कि इस बारे में सहायक अभियंता बलद्वाड़ा को आदेश दे दिए गए हैं । लोगों की पानी की समस्या को जल्द ही पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





